विकास दुबे रामानुजगंज शासकीय लरंगसाय स्नाकोत्तर महाविद्यालय का 37 वा वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह, बलरामपुर महाविद्यालय के प्राचार्य नंदकुमार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर बी सोनवानी सहित अन्य अतिथियों के उपस्थिति में आयोजित किया गया। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा 24 सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें 150 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया।
महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बहुत ही उत्कृष्ट रूप से अपने कला का प्रदर्शन किया।आपके कला में सरगुजा से लेकर बस्तर तक के संस्कृति की झलक दिखी। उन्होंने सोशल मीडिया एवं नशा मुक्ति पर प्रस्तुत किए गए नाटक की भी जमकर सराहना की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर.बी. सोनवानी ने कहा कि महाविद्यालय की स्थापना सन 1987 में हुई थी स्थापना कल के समय 75 छात्र-छात्राओं ने यहां दाखिला लिया था वहीं वर्तमान में 1380 छात्र-छात्रा अध्यनरत है ,8 विषय में पीजी की कक्षाएं संचालित हो रही है। महाविद्यालय उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है यहां के छात्र-छात्रा का भी वार्षिक परीक्षा में प्रदर्शन उत्कृष्ट रह रहा है। विद्यालय में टीचिंग स्टाफ एवं उन स्टाफ की कमी है परंतु इसके बाद भी हम सभी महाविद्यालय परिवार के लोग बेहतर से बेहतर अध्यापन कार्य के साथ-साथ महाविद्यालय में अन्य की गतिविधियां बेहतर रूप से संचालित हो सके इसके लिए सदैव प्रयासरत है। पूर्व जन भागीदारी अध्यक्ष अशोक जैसवाल, कन्हैया लाल अग्रवाल, समाजसेवी सुभाष जयसवाल, अरुण केसरी, शैलेश गुप्ता,उमेश सिंह ने अपने उद्बोधन ने छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं महाविद्यालय के विकास में हर सहयोग करने की बात कही। इस दौरान नगर पंचायत उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता,जय प्रकाश सराफ, अजय गुप्ता,तनुजा गुप्ता,विकास दुबे,रवि रंजन पाल, अजय यादव, बिट्टू पाल, महाविद्यालय के सहायक अध्यापक रमेश कुमार खैरवार, एसके धारी, प्रिया जायसवाल, योगेश कुमार, आदित्य कुमार दास, वेदराम गायकवाड, प्रियंका दास, पूनम शांडिल, रंजना रोहित गायकवाड सहित छात्र छात्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय के गौरव गुप्ता, प्रगति चौबे सृष्टि गुप्ता, विकास कुशवाहा के द्वारा किया गया।

Categorized in: