राजेन्द्र ठाकुर (राजू)बलरामपुर बलरामपुर शहीद स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन बलरामपुर में किया गया शहीद परेड का आयोजन, दिवंगत सूरवीरों को पुष्प अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि।
आज से 55 वर्ष पहले अक्टूबर 1959 में लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस की एक छोटी सी टुकड़ी के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिये, तभी से प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को देश के कोने-कोने में दिवंगत सूरवीरों की स्मृति में पुलिस शहीद दिवस पर परेड का आयोजन किया जाता है।
वही शनिवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन बलरामपुर में आतंकवादियों, देश के दुश्मनों से लोहा लेने वाले तथा नक्सलियों से जंग लड़ते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके शहादत को नमन किया गया।
पुलिस लाईन बलरामपुर में शहीद स्मृति दिवस परेड के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार साहू, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उमेद सिंह, कलेक्टर रिमिजियस एक्का, वनमण्डलाधिकारी विवेकानन्द झा एवं पुलिस के अन्य आला अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने देश के विभिन्न प्रांतों में देश सेवा करते हुए विभिन्न इकाईयों के शहीद 188 जवानों का नाम का वाचन कर तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिए तत्पश्चात आगंतुक मुख्य अतिथियों एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर शहीदों के शहादत को नमन करते हुए पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। उक्त अनुक्रम में आमंत्रित जिले में निवासरत शहीद परिवारों को साल श्रीफल देकर उनका सम्मान किया गया।

Categorized in: