कोरबा में 13 हाथियों का दल शहरी क्षेत्र की ओर रुख करने लगा है। हरदीबाजार के ग्राम रेंकी से निकलकर हाथियों का दल कोरबा वन परिक्षेत्र के ग्राम सोनपुरी से सटे हसदेव नदी के किनारे के ईलाके में पहुंच गया है। हाथियों के दल में बेबी एलिफेंट भी शामिल है। ग्राम सोनपुरी के पास हाथियों के पहुंचने के कारण ग्रामीणों में दहशत की स्थिती देखी जा रही है।

शहर से ढाई किलोमीटर दूर जंगल पहुंचा हाथियों का झुंड

शहर से ढाई किलोमीटर दूर जंगल पहुंचा हाथियों का झुंड 

विस्तार

कोरबा में दर्जन भर से अधिक हाथियों का दल शहर के नजदीक पहुंच गया है। शहरी क्षेत्र से करीब तीन किमी दूर हाथियों का झुंड ग्राम सोनपुरी के जंगल में विचरण कर रहा है। हरीबाजार के ग्राम रेंकी से निकलकर हाथी बीती रात यहां पहुंचे जिससे ग्रामीणों के साथ ही वन अमले में हड़कंप की स्थिती निर्मित है। हाथियों के कारण किसी तरह की जनहानी न हो इस बात का पूरी तरह से ध्यान रखा जा रहा है।

कोरबा में 13 हाथियों का दल शहरी क्षेत्र की ओर रुख करने लगा है। हरदीबाजार के ग्राम रेंकी से निकलकर हाथियों का दल कोरबा वन परिक्षेत्र के ग्राम सोनपुरी से सटे हसदेव नदी के किनारे के ईलाके में पहुंच गया है। हाथियों के दल में बेबी एलिफेंट भी शामिल है। ग्राम सोनपुरी के पास हाथियों के पहुंचने के कारण ग्रामीणों में दहशत की स्थिती देखी जा रही है और हाथियों को देखने के लिए मौके पर लोगों को मजमा लग गया है। सूचना के बाद वन विभाग के साथ ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाईश दे रही है। ग्रामीणों का कहना है,कि इस ईलाके में हाथी पहले बार आए हैं। निश्चित ही जंगलों के।  कटने के कारण हाथी भटककर रिहायशी क्षेत्रों का रुख कर रहे है।

ग्रामीण दुर्गा पटेल ने बताया कि वह उसी गांव का रहने वाला है हाथी आने की सूचना पर मौके पर पहुंचा पहली बार इतने करीब से हाथी को देखा है। वहीं ग्रामीण शिव कुमार लहरे ने बताया कि कोरबा शहर में कितने करीब पहली बार हाथी पहुंचा जिसे देख आश्चर्यचकित है। सुबह से ही आसपास के कई ग्रामीण हाथियों को देखने एकत्रित है। वन विभाग दक्षिण ईश्वर कुजूर ने बताया कि ग्रामीणों की भीड़ देखकर वन विभाग के साथ ही पुलिस भी काफी परेशान है। वन विभाग की टीम मौके पर डटी हुई है और हाथियों की निगरानी में लगी हुई है। वन विभाग का प्रयास है,कि हाथी शहरी क्षत्रों का रुख न करें इस कारण उन्हें बरबसपुर के रास्ते जंगलों में खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया,कि हाथियों का दल काफी शांत है और उनके द्वारा किसी तरह का नुकसान नहीं किया गया है। बहरहाल हाथियों की चहलकदमी पर वन विभाग नजर जमाए हुए हैं और उनका प्रयास है,कि हाथियों को जल्द से जल्द जंगल की तरफ खदेड़ा जाए।

Categorized in: