मनेंद्रगढ़ । नगरपालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ में सोमवार को परिषद की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से कई निर्णय लिये गये। जिन मुद्दों और कार्यो पर सहमति बनी है आने वाले समय मे वह शहर के लिये बड़ी उपलब्धि होगी। शहर विकास के लिए संकल्पित है जल्द ही शहर का कायाकल्प होगा आने वाले समय में शहर की बदली हुई तस्वीर दिखेगी उक्ताशय के विचार नगर पालिका परिषद् मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रभा पटेल ने व्यक्त किये। उन्होंने आगे बताया की जनहित को देखते हुए शहर में विभिन्न विकास कार्य कराया जाना प्रस्तावित है जैसे सार्वजनिक सुरक्षा:-अग्नि शामक व्यवस्था/फायर स्टेशन , प्रकाश व्यवस्था/स्काई लिप्ट मशीन अनुमानित 200 लाख, जल प्रदाय नये कार्यों एवं पुराने पाईप लाईन, हैण्डपम्प व अन्य मरम्मत पर व्यय अनुमानित 500 लाख, सर्व समाज मंगल भवन/पी.डी.एस. भवन/आंगनबाड़ी भवन निर्माण/सांस्कृतिक भवन अनुमानित 200 लाख , सड़क पक्की सड़क/पुलिया निर्माण, डामरीकरण अनुमानित 200 लाख, अधोसंरचना मद योजनांतर्गत समग्र विकास कार्य वार्ड क्र. 01 से 22 तक सी.सी./बी.टी. रोड़, नाली, पेयजल संबंधी कार्य, विद्युत संबंधी कार्य एवं आवश्कतानुसार अन्य विकास कार्य अनुमानित 2500 लाख , जिला मिनरल फण्ड – (डी0एम0एफ0)वार्ड क्र. 01 से 22 तक सी.सी./बी.टी. रोड़, नाली, पेयजल संबंधी कार्य, विद्युत संबंधी कार्य, गौठान निर्माण एवं आवश्यकतानुसार अन्य विकास कार्य अनुमानित 250 लाख , हंसिया नदी में वार्ड क्रमांक 01 से 22 तक पाईप लगाकर एफएसटीपी ट्रीटमेंट कराकर प्लांट लगाना अनुमानित 500 लाख, इन्डोर स्टेडियम अनुमानित 100 लाख टाउन हाॅल निर्माण अनुमानित 200 लाख , सीएसआर मद वार्ड क्र. 01 से 22 तक सी.सी./बी.टी. रोड़, नाली, पेयजल संबंधी कार्य, विद्युत संबंधी कार्य एवं आवश्यकतानुसार अन्य विकास कार्य, 15 वें वित्त योजनान्तर्गत वार्ड क्र. 01 से 22 तक सी.सी./बी.टी. रोड़, नाली, पेयजल संबंधी कार्य, विद्युत संबंधी कार्य एवं आवश्यकतानुसार अन्य विकास कार्य अनुमानित 260 लाख , एवं 14 वें वित्त योजनान्तर्गत वार्ड क्र. 01 से 22 तक सी.सी./बी.टी. रोड़, नाली, पेयजल संबंधी कार्य, विद्युत संबंधी कार्य एवं आवश्यकतानुसार अन्य विकास कार्य अनुमानित 260 लाख है। वर्ष 2021-22 के प्रस्तुत बजट में कुल आय 8000.150 लाख एवं व्यय 7922.888 लाख है। प्रस्तुत बजट में व्यय के अपेक्षा आय 77.262 लाख बचत है जो की लाभ का बजट है।

Categorized in: