भाजपा महिला द्वारा निगम परिसर में चूड़ियां फेंक कर की नारेबाजी

अंबिकापुर। नगर की बदहाल सड़कें चारों ओर धूल के साथ-साथ गंदगी व अन्य मुद्दों को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा ने नगर निगम का घेराव किया। आक्रोश किस कदर दिखा की कार्यकर्ता नगर निगम का गेट तोड़ने पर आमादा हो गए। यही नहीं पुलिस के द्वारा लगाए गए बैरिकेट्स को भी कार्यकर्ताओं ने गिरा दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं की जमकर झूमे झटकी हुई। वही भाजपा महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी काफी आक्रोशित देखे गए और निगम परिसर में चूड़ियां फेंक कर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदर्शनकारियों ने निगम व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 2 घंटे तक कार्यकर्ता नगर निगम के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।


भाजपा का कहना है कि निगम की कांग्रेस सरकार बने 7 वर्ष हो चुके हैं। निगम की सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे आज तक पूरा नहीं की है। नगर की जनता ठगा महसूस कर रही है। नगर में लगभग सभी क्षेत्रों में समस्याएं व्याप्त है। भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल सामान्य सभा में समस्याओं के समाधान हेतु अवगत कराते रहा है। परंतु निगम की कांग्रेस सरकार सत्ता के मद में मस्त है। कांग्रेस की निगम सरकार चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार सम्पत्ति कर व समेकित कर आधा करें, शहर के सभी सड़कों का डामरीकरण कराया जावे, शहर की सड़कों को गड्ढा व धूल मुक्त करें, सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करे, नगर की जनता को 24 घंटे पानी दे। वर्तमान में अमृत निशन द्वारा सुबह शाम मात्र 20 मिनट ही पानी दिया जा रहा है, जल आवंधन धुनघुट्टा योजना का कार्य स्वीकृत डीपीआर (ड्राइन्ग, डिजाईन) के अनुरूप कराया जावे, एवं उक्त कार्य में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा कराई जावे, प्रधानमंत्री आवास योजना एएचपी के पात्र हितग्राहियों का नियमानुसार लाटरी प्रद्धति से आबंटन किया जावे, ट्रासपोर्ट नगर के अवैध कब्जे को तत्काल हटाया जावे। एवं ट्रासपोर्ट नगर शीघ्र प्रारंभ करें, शहर के बस स्टैंड से अवैध गुमटी को तत्काल हटाया जावे, प्रतिक्षा बस स्टैंड के व्यावसायिक काम्पलेक्स से छोटी रूट की बसों का संचालन प्रारंभ किया जाए जिससे वहा के दुकानदारों का जीविकोपार्जन हो सके, माहामाया पहाड़ के अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाये। आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना घटित हो रही है अतः आवारा पशुओं को रोका छेका करें। एवं नगर में शुअर पालन में प्रतिबंध कर जनता को राहत दें, शहर की सफाई व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है जिसके कारण नगर की जनता बीमार हो रही है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करें। सहित अन्य मांगे शामिल है।

Categorized in: