तुमगांव थाना क्षेत्र के गाडाघाट शराब दुकान के सुपर वाइजर से आज शनिवार को दिन दहाड़े अज्ञात मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने 9 से 10 लाख रुपये गाड़ाघाट पुल के नीचे से लूटकर फरार हो गए। यह जानकारी शराब दुकान के सुपरवाइजर मनीष गुप्ता ने पुलिस को दी है। बहरहाल मामले में पुलिस ने मामला दर्ज नहीं की है। मामले में आबकारी विभाग के जिला अधिकारी से मोबाइल में बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन अधिकारी ने मोबाइल काल का जवाब नहीं दिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार आबकारी विभाग ने घटना के 3 घंटे बाद भी कोई जानकारी पुलिस को उपलब्ध नहीं कराई है। गाड़ाघाट शराब दुकान के सुपरवाइजर इतनी राशि बिना किसी सुरक्षा के सड़क मार्ग से ना जाकर पुल के नीचे से ही क्यों गया। इस तरह के सवाल अभी से खड़े हो रहे हैं। पुलिस,आबकारी विभाग के अधिकारियों के जानकारी का इंतज़ार कर रही है ताकि मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा सके। आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि शराब दुकान में रोज होने वाली बिक्री की राशि बैंक में जमा करा दी गई है। अब सवाल यह खड़ा हो रहा है कि जब कल तक कि राशि सुपरवाइजर ने जमा करा दी है तो इतनी रकम सुपरवाइजर के पास कैसे आई। बहरहाल पुलिस,आबकारी विभाग की जानकारी का इंतजार कर रही हैं ताकि आगे की कार्रवाई की।
वही एसडीओपी सूर्यवंशी ने जानकारी दी है कि लूट की घटना हुई है ऐसा प्रार्थी बता रहा है। मामले में अभी एफआईआर नहीं की गई है। आबकारी विभाग के जानकारी देने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Categorized in: