मतददाताओं को रिझाने कांग्रेस ले रही शराब का सहारा, निर्वाचन व पुलिस प्रशासन बने मूकदर्शक…

बैकुंठपुर – कोरिया जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर है। चुनावी शोरगुल थमने के बाद डोर टू डोर जनसंपर्क चालू हो गया है। साथ ही मतददाताओं को रिझाने दारू व बकरा पार्टी का दौर चल रहा है। जिससे पियक्कड़ों की पौ-बारह हो चली है। बैकुंठपुर व शिवपुर-चरचा नगरपालिका चुनाव को लेकर शनिवार 18 दिसम्बर को चुनावी प्रचार प्रसार की अंतिम तिथि थी। जिसकी वजह से कांग्रेस व भाजपा ने अपने अपने प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटाने में पूरी ताकत झोंक दी। इस दौरान एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।

भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव जिताने हेतु राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भैयालाल राजवाड़े व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव लगातार वार्ड सभा व जनसंपर्क में जुटे हुए है। चुनावी प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को नगर पालिका चरचा शिवपुर में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कांग्रेस पर आरोपों की बौछार कर दी। उन्होंने कहा गंगा जल की कसम खा कर शराबबंदी की बात करने वाली
कांग्रेस चुनाव में कुकुर छाप दारू बाट रही है। सत्ता-शासन का दुरुपयोग करते हुए हर वार्ड में चेप्टी पौव्वा बोरियों में भर कर मतदाताओं को पिलाकर उनकी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा। कुकुर छाप दारू चेप्टी वितरण पर कोई रोक नही लगाई जा रही। निर्वाचन और पुलिस विभाग दोनों मूकदर्शक बने हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि आपने भाजपा के 15 साल के सुशासन और कांग्रेस के तीन साल के कुशासन कार्यकाल को भली भांति परख लिया है। आने वाली 20 तारीख को आपको सूझबूझ के साथ निर्णय लेना है। जिससे कि बुनियादी समस्याओं का समाधान व तेजी से विकास कार्य हो सके। क्षेत्र की जनता से उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा नगरवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Categorized in: