प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाएं हो रहीं शसक्त।
रामानुजनगर। शक्ति वंदन अभियान के तहत यहां रामानुजनगर में बृहद महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में स्व सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अभियान में भागीदारी की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री बीना गुप्ता जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता भाजपा मिडिया प्रभारी सौभाग्य दुबे जनपद सदस्य देवी दयाल सिंह जनपद सीईओ संजय राय प्रभारी महिला बाल विकास अधिकारी भारती पटेल ने मां सरस्वती की छायाचित्र पर द्विप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला सशक्तिकरण को लेकर काफी गंभीर है और महिलाओं की हरेक क्षेत्र में भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि माताओं बहनों के सम्मान के लिए स्वच्छ भारत मिशन की घोषणा प्रधानमंत्री ने लाल किले से किया और पूरे देश भर में घर घर शौचालयों का निर्माण कर उन्हें सम्मान देने का काम किया। पेयजल के लिए हर घर नल की व्यवस्था हो रही है। प्रधानमंत्री आवास का मालिकाना हक महिलाओं को दिया जा रहा है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए स्व सहायता समूह के माध्यम से ऋण देकर कारोबार से जोड़ने का काम हो ही रहा है।अब महतारी वंदन योजना के तहत 8 मार्च से हरेक पात्र महिला के खाते में एक हजार रुपए आना शुरू हो जाएगा जिससे महिलाएं समृद्ध होंगी। सीईओ संजय राय ने बताया कि हमारे जनपद में 1799 महिला स्व सहायता समूहों का गठन हो चुका है, जिनमें से 1400 समूहों को 2 करोड़ 24 लाख 85 हजार रुपए आर ए एफ की राशि दिया गया है जिससे महिलाएं अपना कारोबार कर कर शसक्त हो रही हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे यहां कोई भी समूह एन पी ए की श्रेणी में नहीं है। जितनी राशि उन्हें दी गई वे अपना कारोबार कर ऋण की राशि जमा करने में भी आगे हैं। कार्यक्रम को बीना गुप्ता दीपक गुप्ता सौभाग्य दुबे देवी दयाल सिंह ने भी संबोधित कर मातृ शक्ति को नमन किया। कार्यक्रम का संचालन बीपीएम माधुरी भंडारी ने किया। इस दौरान जनपद सदस्य अमर सिंह पीआरपी रितेश गुर्जर यशवंती राजवाड़े ज्योति सारथी ज्योतिष प्रजापति व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

Categorized in: