छ.ग. फ्रंटलाइन बलरामपुर। जिले में धूमधाम के साथ विश्व
आदिवासी दिवस मनाया गया। इस दौरान युवा एवं बुजुर्गों में काफी उत्साह दिखा। आदिवासी वेशभूषा में तीर-धनुष लेकर समाज के लोग कार्यक्रम झूमते नजर आए। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर बलरामपुर, राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी, चांदो एवं अन्य जगहों के कार्यक्रमों में शामिल होकर समाज के लोगों का उत्साहवर्धन किए। समाज में चल रहे गतिविधियों से अवगत कराया। अध्यक्ष ने समान नागरिक संहिता कानून लागू करने को लेकर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के द्वारा लागू करने कही गई बातों के विरोध में उपमुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा और कहा कि ऐसा हुआ तो पूरे छत्तीसगढ़ में सर्व आदिवासी समाज के लोग इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

Categorized in: