रायपुर।  आजाद चौक थाना क्षेत्र में युवक ने विवाद के बाद खुद के गले में ब्लेड से हमला कर लिया। घायल युवक की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने जिन लोगों से विवाद हुआ है उनको हिसासत में लिया है। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं जिसमें युवक अपने जेब से ब्लेड निकालता दिख रहा है। विवाद के दौरान वह खुद के गले में ब्लेड मार लिया। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित शराब दुकान की है। पुलिस को मृतक के दो लड़कों के साथ विवाद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक कुकुरबेड़ा निवासी संजू गायकवाड़ की गले में ब्लेड लगने से मौत हुई है। संजू गुरुवार की रात नौ बजे के करीब आश्रम चौक स्थित शराब दुकान के पास बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान उसका दो लड़कों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पुलिस को मिले सीसीटीवी में संजू का कहा सुनी हो रही है। संजू अपने जेब से ब्लेड निकालता दिख रहा। और गले में हाथ फेर दिया।

सीसीटीवी कैमरे की जांच :

मृतक संजू के गले का नश पेपर ब्लेड से कटा है। संजू आजाद चौक में एक कार डेकोरेशन दुकान में काम करता है। पुलिस के अनुसार संजू बदमाश प्रवृत्ति का था उसका आए दिन किसी न किसी से झगड़ा होने की शिकायतें पुलिस के पास आती रहती है। वह अपने जेब में पेपर ब्लेड रखा हुआ था। उसी से अपने गले में वार कर दिया।

पत्नी को कहा इलाज करवाने चलो :

जानकारी के अनुसार संजू शराब दुकान के बाद अपने घर गया। अपनी पत्नी को किसी के साथ झगड़ा होने की जानकारी देते हुए गले में चोट लगने की जानकारी दी। पत्नी को इलाज करवाने के लिए कहा। पत्नी ने कहा कि रूको चलते हैं जब तक संजू बाइक उठाया और खुद ही अकेले एम्स अस्पताल चला गया। जहां रात रात तीन बजे उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

रायपुर पश्चिम एडिशनल एसपी डीसी पटेल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही। गले में ब्लेड लगी है। विवाद भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें मृतक जेब से ब्लेड निकालते दिख रहा है। इसके बाद गले में चला दी।

Categorized in: