सुरजपुर ! सरगुजा राजपरिवार के वर्तमान छतीसगढ़ साशन में कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव जी के चाचा स्वर्गीय उमेश्वर शरण सिंह देव जी के इकलौते पुत्र विन्धेस्वर शरण सिंह देव विन्की बाबा जी ने आज से 10 साल पहले वर्ष 2010 में अविभाजित सरगुजा जिले के सुरजपुर क्षेत्र क्रमांक 14 से जिला पंचायत कोंग्रेस समर्थित सदस्य के रूप में चुनाव लड़ा और पहली बार मे ही युवा और सहज सरल मृदु भासी व्यक्तिव के धनी विन्की बाबा ने बीजेपी के प्रत्यासी को 5हजार से ज्यादा मतों से हराकर जीत हासिल की थी जबकि उस समय छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार थी और यह छेत्र विधानसभा प्रेमनगर का हिस्सा था और तब पूर्व मंत्री व वर्तमान केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह का विधान सभा क्षेत्र था तब पहली बार आमना सामना देखने को मिला था जिला पंचायत चुनाव में रेणुका सिंह ने बाबा को हराने के लिए अथक प्रयास किया था पर नही हरा सकी थी साशन सत्ता में रहते हुए वही सरगुजा जिला पंचायत में जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लिए नाम विन्की बाबा का कोंग्रेस से तय हुआ लेकिन सत्ता में बैठी रमन सिंह सरकार के इशारे में जिला पंचायत सरगुजा में कुल जीते सदस्य संख्या 35 थी और वोट 36 पड़े थे एक तरह से साशन सत्ता का दुरुपयोग बीजेपी सरकार में देखी गई थी जिसका पुरजोर विरोध कोंग्रेस ने किया था लेकिन बीजेपी सरगुजा जिला पंचायत में अध्य्क्ष उपाध्यक्ष अपना बना ली थी राजनीति की लड़ाई यही से सुरु हुई और विन्की बाबा ने ठाना था कि बीजेपी की सरकार को सत्ता से हटाकर ही रहेंगे जहाँ का खुद का व्यवसाय कृषि है वे बड़े कृषक है और खुद टेक्टर से खेत जुताई थ्रेसर में धान मिसाई रोपाई धान ,गेंहू मक्का तिल्ली सरसो गन्ना हर तरह का फसल लेते है वही 100 से ज्यादा गाय बैल है कई सौ लीटर दुग्ध उत्पादन होता है इस सब के बीच वे एक अच्छे लोक प्रिय जननेता भी है जहां खेती और राजनीति दोनो को पर्याप्त समय देकर बाबा ने फसल भी अच्छा बोया और काटा वही राजनीति में भी अच्छे बीज बोये और कोंग्रेस जिला सहित प्रदेश में आया अब जब 36 गढ़ कोंग्रेस के सबसे कम उम्र के पी सी सी सदस्य के रूप उस समय में नियुक्ति दी गई महज 33 वर्ष में विन्की बाबा ने विधान सभा क्षेत्र प्रेमनगर के हनुमान गढ़ ग्राम में फ्लोराइड युक्त पानी पीने से हडियॉ में ग्रामीणों के विकृति आ गई थी के लिए शिकायत कर सुध पेयजल मुहैया करवाया वही रामानुजनगर ब्लॉक के आमगांव ,पम्पापुर में 20 ,20 लाख के मनरेगा के तहत बन रहे स्टाप डेम घोटाले की शिकायत तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष स्वर्गीय नन्द कुमार पटेल से कर मामले में शिकायत दर्ज करा कर केंद्रीय कोंग्रेस की चांज टीम के द्वारा पुश्टि कर राष्ट्पति को मामले की शिकायत कर मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज करा इंजीनियर सप्लायरों के ऊपर कराया था तब बीजेपी विधायक एवम सरकार को खुली चुनोती दी जहा रेणुका सिंह के आतंक से अधिकारी सहित विपक्ष दुबक जाता था वहां कोंग्रेस का झंडा लेकर कोंग्रेस को मजबूत करने वाला एक युवा जो जन्मा जरूर राजा के घर था पर लोग देख कर मिल कर लोगो को बड़ा ताज्जुब होता था कि इतने सीधे सरल व्यक्ति से हर कोई प्रभावित हुआ और विन्की बाबा को 2014 में कोंग्रेस जिला अध्यक्ष सुरजपुर की बड़ी जिमेदारी सौपी 2012 मे सुरजपुर नया राजस्व जिला बना वही इनके द्वारा कांग्रेस के संगठन में जो 2003 से 20013 तक 10 वर्सो से हारते कोंग्रेस में जान फूंक दी और एक नया ऊर्जा भर कोंग्रेस के 3 में 2 विधानसभा प्रेमनगर और भटगांव जीत दर्ज कराई वही 2019 में तीनों विधान सभा मे प्रचंड मतों से विधायको की जीत हुई प्रतापपुर , भटगांव, प्रेमनगर, वही जिला पंचायत सुरजपुर में प्रथम जिला पंचायत अध्यक्ष 2015 में अशोक जगते को बनाया वही 2019 में जिला पंचायत अध्यक्ष सुरजपुर में कोंग्रेस का अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी शिवबचन मरावी को बनाया जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेस राजवाड़े समेत पूरी जिला बॉडी कोंग्रेस की बनाने में अहम भूमिका रही वही अगर बात करे जरही ,भटगांव, प्रेमनगर, सुरजपुर ,बिश्रामपुर प्रतापपुर नगरीय छेत्रो में सुरजपुर जिला के कोंग्रेस का झंडा फहराया और ग्रामीण की बात करें तो ,प्रतापपुर ओड़गी, भैयाथान, सुरजपुर, प्रेमनगर, रामानुजनगर जनपदों में भी कोंग्रेस की सरकार है ! एक तरह से कहे कि कोंग्रेस जिला अध्यक्ष विन्की बाबा के कुशल सन्गठन के नेतृत्व में सुरजपुर जिला बीजेपी मुक्त हो गया और अपनी कार्यकुशलता आमजनता के छोटे छोटे सुख दुख में भागीदार बन कर खड़े रहने वाले युवा कोंग्रेस के भविष्य को जो किंग तो है पर सुरजपुर जिला के किंग मेकर के नाम से विन्की बाबा को जाना जाता है जिनको निगम मंडल आयोग में पद देने की बात 137 जनप्रतिनिधयों ने कांग्रेस सन्गठन को पत्र लिख कर मांग की है वही ग्रमीण भी चाहते है और पत्र लिख कर मांग कर रहे गांव गांव में कई विन्की बाबा को सरकार में महतुवपूर्ण जिमेदारी निगम मंडल में सौपी जानी चाहिए ताकि कोंग्रेस को सुरजपुर जिला में मजबूती मिल सके
विन्की बाबा के बड़े पिताजी बसदेई बाबा स्वर्गीय माधेस्वर शरण सिंहदेव जी ने अविभाजित मध्य्प्रदेश के दौरान बसदेई ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम का पुरष्कार राज्य सरकार से मिला व कितने 20 ,30 एकड़ मुख्य मार्ग की भूमि जवाहर नवोदय विद्यायल के खोलने के लिए स्वयं की करोड़ो अरबो रुपयों की भूमि सरकार को दान में देकर नवोदय विद्यालय खुलवाया जो आज सुरजपुर जिला में है वही करोड़ो रूपये की लागत से बसदेई में शिव मंदिर बनवाया स्वर्गीय बसदेई बाबा ने अपनी पूरी सम्पति विकी बाबा के नाम कर छेत्र वासियो की सेवा करने का मूलमन्त्र दिया जो विन्की बाबा आज भी निभा रहे है पड़ोसी जिला कोरिया के स्वर्गीय रामचन्द्र सिंहदेव की सहजता सजनजता और स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की छवि इनमें क्षेत्र की जनता देखती है!

Categorized in: