रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- विधायक बृहस्पत सिंह ग्राम पंचायत गम्हरिया पहुंचे जहां बाइक खुद चला कर ग्राम वासियों के बीच पहुंचे एवं होली की बधाई देते हुए ग्राम वासियों के बीच होली खेली।

इस अवसर पर बृहस्पत सिंह ने बलरामपुर एवं रामानुजगंज क्षेत्रवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि ईश्वर से यही प्रार्थना है कि यह रंगों का त्योहार क्षेत्रवासियों को वैभव, ईश्वर, उन्नति प्रगति, आदर्श स्वास्थ्य, प्रसिद्धि समृद्धि के साथ साथ आजीवन अपने जीवन पथ पर गतिमान रखें।

Categorized in: