रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- आज रायपुर में सांसद राहुल गांधी के प्रवास के दौरान साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम के पश्चात विधायक बृहस्पत सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में 70 विधानसभा में जीत हासिल कर भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार गठन के बाद 90% घोषणाओं को अमली जामा पहनाए जाने की बात कही। श्री सिंह ने कहा कि आपके मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से हम लोग पुनः भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। श्री सिंह ने कहां की छत्तीसगढ़ वासियों के भावनाओं के अनुरूप लगातार भूपेश बघेल कार्य कर रहे है जिससे छत्तीसगढ़ वासियों का भरपूर समर्थन एवं आशीर्वाद मिल रहा है।

Categorized in: