सोनहत(राजन पाण्डेय) । भरतपुर सोनहत विधान सभा के विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि भरतपुर सोनहत राजन पाण्डेय सांसद प्रतिनिधि अनित दुबे व ब्लॉक महामंत्री लव प्रताप सिंह व उदय राज सिंह के द्वारा सोनहत के वनांचल क्षेत्र रामगढ़ नतवाही चुलादर सिंघोर व सलगवा खुर्द ग्राम का दौरा किया गया इस दौरान ग्रामीणों से मिल कर उनकी समस्याओं को सूचीबद्ध कर विधायक गुलाब कमरो जी को तत्काल अवगत कराने व निराकरण कराने का अश्वशन भी दिया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक गुलाब कमरो द्वारा प्रदत्त छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्वीकृत अनुदान राशि चेक का भी जरूरत मन्द हितग्राहियों को वितरण किया गया। सुदूर वनांचल ग्राम सलगवा खुर्द में भी चेक वितरण कर लोगो की समस्याएं सुनी साथ ही शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रदान किया।
जल ज्योति मिशन की दी जनकारी
विधायक व सांसद प्रतिनिधि ने वनांचल ग्राम सिंघोर ,कुर्थी के अलावा मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित विकासखण्ड के आनंदपुर ग्राम पंचायत के बसूला डाँड़ में जल ज्योति मिशन अंतर्गत 25 लाख की लागत से सोलर आधारित जल प्रदाय योजना के स्वीकृति की जानकारी ग्रामीणों को दिया। जल प्रदाय सम्बंधित स्वीकृति की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में खुसी का माहौल देखा गया।
सीतामढ़ी में शेड की हुई स्वीकृति
विधायक प्रतिनिधि ने रामगढ़ क्षेत्र के प्राचीन स्थल सीतामढ़ी में विधायक निधि से शेड की स्वीकृति की जानकारी दी उल्लेखनीय है कि लंबे समय से ग्रामीणों के द्वारा शेड निर्माण की मांग की जारही थी जिसे विधायक गुलाब कमरो ने स्वीकृति करा कर पूरा कर दिया है, इसके साथ ही सिंघोर में भी शेड की स्वीकृति की जानकारी ग्रामीणों को दिया जिस पर ग्रामीणों ने विधायक गुलाब कमरो को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Categorized in: