नगर पंचायत खोंगापानी में विकास की बयार, स्थानीय लोगों ने जताया आभार…

 बैकुंठपुर- सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक  गुलाब कमरो भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों का चार दिवसीय धुंआधार दौरा करने के बाद शुक्रवार को नगर पंचायत खोंगापानी पहुंचे। जहां उन्होंने 01 करोड़ 15 लाख 36  हजार के बहुप्रतिक्षित 13 विकास व निर्माण कार्यों का भूमिपुजन किया। इस दौरान विधायक गुलाब कमरो ने कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए विकास कार्य कर रही। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मांग की अनुसार विकास व निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जिससे कि लोगों की समस्याओं का निराकरण हो सके। विकास व निर्माण कार्यों की स्वीकृति व भूमिपूजन के पश्चात स्थानीय लोगों ने विधायक गुलाब कमरो के प्रति आभार जताया है।  खोंगापानी निकाय क्षेत्र  में विधायक गुलाब कमरो ने वार्ड क्रमांक 4 में 15 लाख की लागत से एकता नगर से सूर्योदय पंडाल में स्टॉप डेम तक सीसी रोड निर्माण कार्य, एकता नगर मुख्य मार्ग से रतन केवट के घर तक नाली निर्माण-13 लाख, वार्ड क्रमांक 01 में मेन रोड से तालाब घाट तक सीसी रोड निर्माण कार्य -12 लाख, वार्ड क्रमांक 01 नगर पंचायत खोग़पानी के मुख्य द्वार का  सौंदरीकरण कार्य -8 लाख 11हजार, वार्ड क्रमांक 3 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य-5 लाख, वार्ड क्रमांक 8 में सांस्कृतिक मंच का सौंदरीकरण कार्य- 3 लाख, वार्ड क्रमांक 8 में राजीव गांधी चौक के सामने सौंदरीकरण कार्य -3 लाख, वार्ड क्रमांक 13 में तालाब सौंदर्यीकरण एवं घाट निर्माण कार्य-8 लाख 86 हजार, वार्ड क्रमांक चार में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य-5 लाख, वार्ड क्रमांक 4 में गार्डन पार्क निर्माण कार्य-5 लाख, वार्ड क्रमांक 4 में सांस्कृतिक रंगमंच निर्माण कार्य -4 लाख, नगर पंचायत खोंग पानी में यात्री प्रतिक्षालय निर्माण कार्य-7लाख 86 हजार व पौनी पसारी योजना अंतर्गत (चबूतरा व शेड निर्माण )-25 लाख 43 हजार रुपये के कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर नगर पंचायत खोंगापानी के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि नागरिकगण व अधिकारी-कर्मचारी  उपस्तिथ थे।

Categorized in: