राज्य शासन के निर्देश पर बिलासपुर जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम केराबहरा पहुंचकर 28 नेत्र रोगियों का किया जांच परीक्षण

6 मरीज पाए गए तत्काल ऑपरेशन योग्य संभावित तिथि को बिलासपुर मेडिकल कॉलेज में किया जाएगा ऑपरेशन

मनेंद्रगढ़ ! सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो का सराहनीय पहल उस समय रंग लाया जब राज्य शासन के निर्देश पर बिलासपुर जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम व जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम केराबहरा पहुंची जहां पर पिछले 25 सालों से आंख रोग से पीड़ित 28 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण किया जिसमें 6 नेत्र रोगी तत्काल ऑपरेशन के लिए योग्य पाए गए जिनका संभावित तिथि को बिलासपुर मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन किया जाएगा !
भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड के ग्राम केराबहरा में ग्लूकोमा (आंख का रोग) के अनुवांशिक (जेनरेटिक) बीमारी का निःशुक्ल समुचित ईलाज कराने हेतु क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो ने विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य सचिव से मुलाकात कर मांग की थी! विधायक गुलाब कमरो की मांग पर राज्य शासन के निर्देश पर डॉ मनोज सिंह नेत्र चिकित्सक बिलासपुर के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय बिलासपुर की डाक्टरों की टीम व जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर से डॉ आरएस सेंगर की टीम ग्राम केराबहरा जाकर 28 नेत्र रोग से प्रभावित मरीजो का परीक्षण किया! 28 मरीजो में से 6 मरीजो को तत्काल ऑपरेशन कराने योग्य पाया गया बाकी मरीजो को निशुल्क दवा सीएमएचओ द्वारा उपलब्ध कराई जायेगी! वही ऑपरेशन योग्य 6 मरीजो को मेडिकल कालेज बिलासपुर संभावित तिथि को रवाना किया जायेगा जहां पर उनका ऑपरेशन किया जाएगा ! उल्लेखनीय है कि
विकासखंड मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत ग्राम केराबहारा में 25 साल पहले आंख रोग की बीमारी शुरू हुई थी जो आज बढ़ते बढ़ते अपना विकराल रूप धारण कर ली है जिसकी चपेट में 25 परिवार आ गए हैं ! जिसकी जानकारी लगने पर क्षेत्रीय विधायक गुलाब कमरो ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 25 साल से आंख रोग से पीड़ित परिवारों को शासन स्तर से नि:शुल्क ईलाज दिलाने का भरोसा दिलाते हुए पहल करना प्रारंभ कर दिया था ! विधायक गुलाब कमरो की पहल पर जिला स्तर से जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आंख रोग से पीड़ित परिवारों को ईलाज एवं दवा उपलब्ध कराना प्रारंभ कर दी गई थी! ग्राम केराबहरा में ग्लूकोमा (आंख का रोग) के अनुवांषिक (जेनरेटिक) बीमारी से पीड़ित परिवारों का शासन स्तर से ईलाज निःशुल्क कराने की मांग को लेकर विधायक गुलाब कमरो ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपा था। विधायक गुलाब कमरो ने मुख्यमंत्री को दिए अपने ज्ञापन में उल्लेखित किया था कि उनके विधानसभा क्षेत्र भरतपुर-सोनहत अंतर्गत ग्राम केराबहरा, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में अनुसूचित जाति समुदाय के 25 व्यक्तियों को जिनकी उम्र 15 से 60 वर्ष है जो एक ही परिवार के हैं। उन्हें ग्लूकोमा(आंख का रोग) अनुवांशिक (जेनरेटिक) बीमारी है। जिससे कई सदस्यों की आंख की रोशनी कम होती जा रही है। ये सभी अत्यंत गरीब है जिसके कारण आंख का ईलाज करा पाने में असमर्थ हैं। इस परिवार के लड़कियों की शादी जहां होती है उनके बच्चों में भी ग्लूकोमा बीमारी हो जा रही हैं, इन परिवारों से लोग शादी का रिश्ता तक नहीं करना चाहते। जिससे पूरा परिवार परेशान हो रहे है। यह बीमारी विगत 25 वर्षों से परिवार के सदस्यों में होना प्रारंभ हुआ था जो धीरे-धीरे परिवार के 25 सदस्यों को ग्रसित कर दिया है। यदि इस अनुवांशिक बीमारी का ईलाज जल्द नहीं किया गया तो यह कई परिवरों में हो जायेगा, जिसके कारण सैकड़ो लोग अंधे हो जायेगे। विधायक गुलाब कमरो ने अपने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की थी कि ग्राम केराबहरा, विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ में ग्लूकोमा के अनुवांशिक बीमारी की रोकथाम एवं वर्तमान में इस बीमारी से पीड़ित 25 सदस्यों का निःशुल्क ईलाज करवाया जाय। जिससे आंख रोगियों परिवारों का इलाज संपूर्ण रूप से हो जाए और दोबारा यह रोग ना हो सके !इसका पूरा प्रयास करते हुए सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने बेहतर ईलाज हेतु विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य सचिव एवं स्वास्थ्य संचालक से मिलकर प्रभावित सभी मरीजो से बेहतर ईलाज व बीमारी से अवगत कराया था तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन देकर आंख रोगियों के समुचित नि:शुल्क ईलाज शासन स्तर से कराने की मांग की थी ! विधायक गुलाब कमरो द्वारा आंख रोगियों परिवारों के स्थिति को अवगत कराए जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आंख रोग से पीड़ित परिवारों की चिंता करते हुए विधायक गुलाब कमरो को इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक पहल किए जाने का आश्वासन दिया था ! विधायक गुलाब कमरो का सराहनीय प्रयास उस समय रंग लाया जब राज्य शासन के निर्देश पर जिला चिकित्सालय बिलासपुर के नेत्र विशेषज्ञों की टीम व बैकुंठपुर जिला अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञों की टीम ग्राम केराबहरा पहुंचकर नेत्र रोग से पीड़ित 28 नेत्र रोगियों का जांच परीक्षण किया जांच के दौरान 28 में से 6 नेत्र रोगियों को तत्काल ऑपरेशन योग्य पाया गया जिन्हें मेडिकल कॉलेज बिलासपुर के संभावित तिथि के बुलावे पर ऑपरेशन के लिए भेजा जाएगा! विधायक गुलाब कमरो की इस सराहनीय पहल की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है !

Categorized in: