राजेंद्र ठाकुर/ राजू बलरामपुर -बलरामपुर कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने सोमवार को बलरामपुुुर न्यू सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विधायक बृहस्पति सिंह के फलों वाहन साथ हुई घटना को निंदनीय बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव पर लग रहे आरोपों को गलत बताया है ।उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खुद ही शांति का दूत है वह क्या किसी को जान से मारने की साजिश रचेगा। जिस तरीके से विधायक बृहस्पति सिंह स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के उपर आरोप लगा रहे हैं वह गलत है मैं इसके लिए निंदा करता हूं। घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और इस तरीके से विधायक स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं अगर वह अपने मांग पर डटे हैं तो हम भी विधायक से इस्तीफे की मांग कर रहे है।

Categorized in: