बलरामपुर जिला मुख्यालय में आदिवासी समाज के हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के कथित फर्जी जाति प्रमाण पत्र को लेकर समाज के लोगों ने जिला प्रशासन पर खुलकर पक्षपात का आरोप लगाया।
आदिवासी समाज का कहना है कि वे इस क्षेत्र के मूल निवासी हैं, लेकिन उनके साधारण जाति प्रमाण पत्र बनाने में भी प्रशासनिक अधिकारी तरह-तरह के दस्तावेज़ और प्रक्रियाएँ थोप देते हैं। इसके विपरीत, एक विधायक के फर्जी जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करने में प्रशासन जानबूझकर देरी कर रहा है।
समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि आज कलेक्टर कार्यालय स्थित छानबीन समिति द्वारा विधायक के उपस्थित होने की अंतिम तिथि तय की गई थी, लेकिन आज भी तारीख आगे बढ़ा दी गई। इससे लोगों में आक्रोश और बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लगातार डेट बढ़ाकर प्रशासन विधायक को बचाने की कोशिश कर रहा है।
इसी नाराजगी के चलते आदिवासी समाज के लोगों ने संयुक्त जिला कार्यालय के सामने लगभग एक घंटे से उग्र नारेबाजी कर रहे हैं और जिला प्रशासन होश में आओ, प्रतापपुर विधायक हटाओ आदिवासी समाज बचाओ जैसे तीखे नारे गूंजते रहे
मौके पर अपर कलेक्टर एसडीम के समझाइस के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं और प्रदर्शन पर डटे हुए हैं

Categorized in: