बुंदेली चौकी प्रभारी विकास शर्मा इन दिनों दोहरी भूमिका निभा रहे हैं। जैसे ही उन्हें कोई जानकारी मिलती है या खुद ही किसी को कोई किसी भी प्रकार की दिक्कत होते देखते हैं तो खुद ही उस परेशानी को दूर करने जुट जाते है।आज फिर एक ऐसा ही कुछ हुआ,बुन्देली स्कूल के सामने पुराना ठेला कचरा आदि रखी होने की बात पता चलने पर औऱ स्कूल के पेड़ की डंगाल में टायर बांधकर छोटे छोटे बच्चों को छत में चढ़ कर झूलने जिससे गिरने का खतरा होने व किसी की बात नहीं सुनने की बात पता चलने पर न केवल पुराना ठेला रूपी कचरा को हटाया गया बल्कि जे.सी.बी. बुलाकर स्कूल के सामने को मुरुम से समतल कराकर बच्चो को पेड़ में चढ़ कर न खेलने गिरने से हांथ पैर टेढ़े हो जाने से सेना,पुलिस में नहीं जा पाओगे करके समझाते हुए उन्हें कापी,पेन,पेंसिल, रबर,कटर दिया और कहा स्कूल खुलने से पहले पूरे स्कूल की साफ सफाई करना है और पेड़ लगाना है।

Categorized in: