बलरामपुर नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 5 के कुएं में नवजात का शव आज तैरता मिला जिसकी सूचना तत्काल थाने में दी गई सूचना पर मौके पर सब इंस्पेक्टर विवेक भगत के नेतृत्व में पुलिस बल पहुचा शव को निकाल पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया गया। आज सुबह नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 के विजय तिर्की के घर के बाहर कुएं में नवजात का शव तैरता मिला जिससे मोहल्ले में सनसनी फैल गई एवं तत्काल इसकी सूचना थाने में दी गई सूचना मिलते ही मौके पर सब इंस्पेक्टर विवेक भगत पुलिस बल के साथ पहुंचे जिनके द्वारा शव को निकलवा पंचनामा तैयार कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया विवेक भगत ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

Categorized in: