*विष्णुदेव साय के नेतृव में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के शंखनाद के साथ संपन्न हुई

सूरजपुर – वर्चुअल रैली* पर एक अनूठे प्रयोग के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा की वर्चुअल रैली संपन्न हुई। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं सहित युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता प्रदेश के फेसबुक पेज पर लाइव रहे।  इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया  कि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा के आव्हान पर इस रैली का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के शासन का 6 वर्ष भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम काल है । उन्होंने नया इतिहास रच दिया है। भाजयुमो को इन कार्यों को लेकर घर-घर तक जाना है और प्रदेश सरकार की नाकामियों से जनता को अवगत कराना है। कोरोना कॉल अभी कुछ समय और लोगों के साथ चलेगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार समाज नीति नहीं राजनीति कर रही है। शराब बंदी बेरोजगारी भत्ता युवाओं को रोजगार देने तथा किसानों के धान खरीदने वाले कांग्रेस की सरकार को आइना दिखाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजने का काम कांग्रेस की सरकार कर रही है। इस दौरान महामंत्री संत सिंह,जिला उपाध्यक्ष कपिल पाण्डेय, जिला मंत्री दीपक गुप्ता,जिला कार्यसमिति सदस्य छोटू साहू, मंडल अध्यक्ष देव गुप्ता बजरंग राजवाड़े जिला सोशल मीडिया प्रभारी रोशन गुप्ता महेंद्र साहू सहित जिले भर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categorized in: