0 मिले परिजनों से किया दुख व्यक्त, बंधाया ढांढस

चंचलेश श्रीवास्तव

सूरजपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को सूरजपुर प्रवास के दौरान जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के निवास पहुंचे थे। जहां मुख्यमंत्री ने श्री दुबे व परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर सम्भव मद्दत का भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगल को सूरजपुर जिला मुख्यालय में साहू समाज द्वारा आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। आयोजन स्थल जाने से पहले मुख्यमंत्री श्री बघेल हेलीपेड से सीधे वरिष्ठ पत्रकार श्री दुबे के निवास पहुंचे और उनसे तथा परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाते हुए हर सम्भव मदद करने की बात कही। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री शिव डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह, प्रेमनगर विधायक व सरगुजा प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, सरगुजा कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र, आई जी अजय यादव, कलेक्टर डॉ गौरव सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल सहित पत्रकार ओंकार पांडेय, चंचलेश श्रीवास्तव, रविनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।


ज्ञात हो कि विगत दिनों पारिवारिक पूजा में शामिल होने उत्तरप्रदेश जा रहे श्री दुबे की कार दुर्घताग्रस्त हो गई थी। इस दुर्घटना में कार में सवार श्री दुबे की माँ श्रीमती मानमती देवी, पत्नी श्रीमती देवरूपी देवी व पुत्र नवीन दुबे की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस भीषण दुर्घटना में श्री दुबे को भी गंभीर चोटें आई थी। दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल ने ट्यूट कर दुख व्यक्त किया था और आज सूरजपुर प्रवास के दौरान वे पहले श्री दुबे व परिजनों से मुलाकात करने उनके निवास पहुंचे थे।

0 आपके सहयोग के लिए हमेशा रहूंगा तत्पर-डॉ रमन

सूरजपुर जिला मुख्यालय में प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र दुबे के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की तथा परिजनो को ढाढस बंधाया। डॉ सिंह ने परिवार के सदस्यों से चर्चा के दौरान कहा मै हमेशा आपके सहयोग के लिए तत्पर हूं। उन्होंने नौनिहाल बच्ची को गोद मे उठाकर दुलार किया।

Categorized in: