दिवाली-छठ पर्व मनाने पैतृक घर जशपुर गया था पूरा परिवार

 
गिरजा ठाकुर


अंबिकापुर। वन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी के बौरीपारा केनाबांध में स्थित सूने मकान में धावा बोल चोरों ने दो लाख रुपये नकद व तीन लाख रुपये का जेवरा पार कर दिया। मकान स्वामी की गैर मौजूदगी में घर में काम करने वाली महिला घर का लाईट जलाकर चली जाती थी। कोतवाली पुलिस ने मकान मलिक की रपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि मकान स्वामी परिवार के साथ दिवाली व छठ पर्व मनाने पैतृक घर गए थे, इसका फायदा उठा चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। मोबाइल से घर में चोरी की सूचना मिलने पर वे अंबिकापुर पहुंचे, तो चोरों के द्वारा लाखों की चपत लगाने की जानकारी मिली।


जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के केनाबांध, बौरीपारा निवासी विनय गुप्ता वन विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी हंै। वे परिवार सहित दिवाली व छठ मनाने अपने पैतृक गांव जशपुर गए थे। इनके यहां घरेलू काम करने वाली महिला रोजाना की तरह गुरुवार की शाम को लाइट जलाने के बाद वापस अपने घर चली गई थी। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह आई तो घर खुला था और सारे सामान बिखरे हुए थे। उसने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। विनय गुप्ता परिवार सहित वापस लौटे तो पता चला कि चोरों ने आलमारी व दीवान में रखे चार नग सोने का कंगन, 2 मांगटिका, 2 अंगूठी, छह नग कान की बाली, एक हार नग सहित अन्य सोने-चांदी का सामान पार कर दिया है। चोरों ने घर में रखे दो लाख रुपये भी पार कर दिए थे। मकान मालिक ने पांच लाख से ऊपर की चोरी का अनुमान जताया है। पुलिस अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

Categorized in: