महंगई(मिथलेश जायसवाल)- वन विकास निगम परीक्षेत्र लैगा के अंतर्गत आने वाले जंगलों में भारी मात्रा में हो रहे अतिक्रमण व अवैध कटाई को मद्देनजर वन विकास निगम की टीम ने विगत 10 दिन से लगातार निगम परिक्षेत्र में आने वाले सभी जंगलों में जांच कर अवैध अतिक्रमण व कटाई के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है, इसी कड़ी में बीते दिन शाम 5:00 बजे पोतका बस्ती के अंदर पिकअप में चिरान लोड होने की खबर विभाग को मुखबिर के माध्यम से जैसे ही पता चला तुरंत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पकड़े गए वाहन की को चारों तरफ से घेर लिया जहां वाहन मालिक मौका देखकर फरार हो गया। ग्रामीणों के बताए अनुसार वाहन मालिक क्षेत्र के जनपद सदस्य पति तुलेश्वर दास है।

इस मामले में 29 नग चिरान समेत पिकअप वाहन क्रमांक CG 16 CE 2005 को जप्त कर राजसात की कार्रवाई करने अंबिकापुर परियोजना मंडल कार्यालय भेज दिया गया। इन दिनों क्षेत्र में लगातार वन विकास निगम की टीम गश्त कर रही है जिसमें मुख्य रुप से रेंजर विनीत सिंह की मौजूदगी में कलिंदर पैकरा डिप्टी रेंजर बबलू यादव, किशन यादव, हसत राम बाबा, पटेल समेत समस्त वन विकास निगम की टीम कार्रवाई के दौरान सक्रिय रहे।

Categorized in: