सूरजपुर- जिले के घुई रेंज अंतर्गत रेवटी बिट के कक्ष क्रमांक 213 में वनविभाग की भूमि पर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जे किए जा रहे है, लेकिन इस ओर विभागीय अधिकारीयों का ध्यान आकर्षित नहीं हो पाया है। अतिक्रमण को रोकने हेतु विभाग में मौखिक जानकारी देने के बावजूद वन विभाग द्वारा कार्यवाही न करने पर ग्राम रामपुर के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर वन विभाग के कर्मचारियों को घेरा औऱ अतिक्रमण अगर नहीं हटावाया गया तो ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

गौरतलब है कि प्रतापपुर विकासखंड के अंतर्गत स्थित ग्राम रामपुर की निस्तारित वन की भूमि कक्ष क्रमांक 213 है उसमें कुछ वर्ष से अतिक्रमण हो रहा था जिसकी ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के वनपाल को मौखिक जानकारी दी गई परंतु वन विभाग के उदासीनता व लापरवाही से आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी बीच बलरामपुर जिले के ग्राम झोर के निवासियों द्वारा ग्राम पंचायत रामपुर के निस्तार के वन भूमि कक्ष क्रमांक 213 के साथ आस पास में लगातार अतिक्रमण कर कृषि कार्य किया जा रहा है। उसे देख ग्राम पंचायत रामपुर के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण आक्रोशित होकर जहां अतिक्रमण हो रहा है वहाँ वन विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर जनप्रतिनिधि समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने घेर लिया और कहा कि अगर आप कार्यवाही नहीं करेंगे तो हमलोग भी यहाँ अतिक्रमण शुरू करेंगे। साथ ही कहा की वन अमला के उच्च अधिकारी जब तक आकर वस्तुस्थिति का जायजा लेकर हो रहे अतिक्रमण को तत्काल नहीं हटावा गया तो ग्रामीणों द्वारा बनारस मुख्य मार्ग रेंवटी में उग्र आंदोलन कर चक्का जाम करने की चेतावनी दिया गया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों समेत ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

इस मामले में रेंजर संस्कृति बारले का कहना है कि इस मामले में हमें पता चला है और मौके पर जाकर जांच किया गया है। जो भी इसमें दोषी हो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Categorized in: