प्रेमनगर(पप्पू यादव)- वन परिक्षेत्र प्रेमनगर अंतर्गत ग्राम खजुरी से वन परिक्षेत्र उदयपुर की ओर सात हाथियों के दल ने बुधवार को प्रवेश किया है। सभी हाथी दिनभर खरसुरा जंगल में शांत रहे तथा शाम को बाहर निकलकर पूरी रात 8 गांव कोटमी, पलका, फूलचुही, भंडारगांव, दावा, पंडरीपानी तथा खरसुरा में घूमकर धान के फसलों को बुरी तरह से रौंदकर और खाकर लगभग 2 हेक्टेयर धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथियों का दल अभी भी फुलचूही और पंडरीडांड के बीच के जंगल में डेरा जमाए हुए है। हाथियों से लोगों को बचाने के लिए वन अमलों के नेतृत्व में बुधवार सुबह से ही इनकी निगरानी किया जा रहा है, वन अमला द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए मुनादी कराया जा रहा है, लोगों को हाथियों से दूर रहने की सलाह भी दी जा रही है, लेकिन कुछ लोग वन विभाग के सलाह को नजर अंदाज करते हुवे मनमानी ढंग से हांथीयों को खदेड़ने के प्रयास किया कुछ लोगों ने वन विभाग की बात को अनसुनी कर के अपने जान की बाजी खेल दिया जबकि वन विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ ग्राम खजुरी में अपनी डयूटी पर तैनात थे लेकिन गांव के ही एक ग्रामीण ने वन विभाग की एक भी न सुनी और अपने आप को हांथीयों के हवाले कर खदेड़ने का प्रयास किया जिससे इधर उधर रोज परेशान हांथी ने उस ग्रामीण को घायल कर दिया हलाकि किसी प्रकार कोई अप्रिय घटना नही घटी लेकिन वन विभाग की बात को न मानने पर बहुत बड़ी सजा भुगतना पड़ा। ग्रामीण की उपचार शासकीय हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। वन विभाग के टीम ने जंगल मे बसे एकांत में घर बनाकर रहने वालों को सतर्क रहने की अपील कर रही है जिससे किसी प्रकार से हांथीयों के द्वारा कोई अप्रिय घटना को अंजाम न दिया जा सके।

Categorized in: