रायपुर।दिनांक 14/09/2020। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मीडिया प्रमुख, मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व उपमहापौर तथा वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने कांग्रेस सरकार में चर्चित वक्फ बोर्ड की वक्फ सम्पत्ति पर गिद्धदृष्टि रखने वाले नालायक पदाधिकारियों को वक्फ बोर्ड गठन से दूर रखने की मांग मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से की है क्योंकि भाजपा शासन काल के 15 वर्षों तक वक्फ सम्पत्ति की अफरातफरी में संलिप्त आरोपित सी.ई.ओ. पशु चिकित्सक को पुनः 12 वर्षों तक प्रतिनियुक्ति के नियमों को बलाए ताक रखकर फिर से एक्ट में चाही गई सचिव स्तर की पात्रता के विपरीत पशु चिकित्सक साजिद अहमद फारूकी को दोबारा लाद दिया गया है जिसके उपर भाजपा शासन काल में नौ करोड़ के फर्जी बिल बनाने का गंभीर अपराधिक आरोप है। उक्त आरोपित सी.ई.ओ. फारूकी को केवल इसलिए पुनः पदस्थ किया गया है ताकि भाजपा शासल के काले कारनामें को खुर्द-बुर्द किया जा सके।
रिजवी ने सी.ई.ओ. के विरूद्ध उनके कार्यकाल में हुई अपराधिक अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की जांच करवाने के लिए केन्द्रीय वक्फ कौंसिल, पी.एम.ओ. तथा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग से प्राप्त पत्रों पर काफी समय गुजर जाने के बावजूद कोई पहल आज तक नहीं की गई जो प्रदेश की प्रशासनिक अक्षमता को उजागर करता है। भाजपा शासन काल में वक्फ सम्पत्ति को बेचा गया और अब कांग्रेस शासन में उसी आरोपित सी.ई.ओ. सहित अन्य पदाधिकारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Categorized in: