मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! कोविड-19 के रोकथाम के लिए कोरिया जिला प्रशासन के द्वारा कोरिया जिले में पांच दिनों के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है जिसके तहत लॉकडाउन के पहले दिन मनेंद्रगढ़ शहर में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा और स्थानीय प्रशासन लॉकडाउन को लेकर सख्ती से मुस्तैद रहा वही पुलिस लगातार शहर में पेट्रोलिंग कर रही थी ! उल्लेखनीय है कि मनेंद्रगढ़ शहर सहित संपूर्ण कोरिया जिले में कोरोना महामारी अपना तेजी के साथ पांव पसार रही है प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे हैं जिससे जिला प्रशासन सहित कोरिया जिले के निवासी भी काफी चिंतित है ! कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए जिले वासियों के द्वारा लगातार लॉकडाउन की बातें की जा रही थी ! कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लगातार मिलने से जिला प्रशासन भी काफी चिंतित नजर आ रहा था जिले वासियों को कोरोना महामारी से बचाने वा संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर एस एन राठौर ने 23 सितंबर 2020 से 27 सितंबर 2020 तक पांच दिवसीय संपूर्ण कोरिया जिले में लॉक डाउन की घोषणा की है जिसके तहत मनेंद्रगढ़ में लॉकडाउन के पहले दिन सन्नाटा पसरा रहा स्थानीय प्रशासन मुस्तैदी से लगा रहा ! स्थानीय प्रशासन व पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना वजह घर से ना निकले बहुत ही जरूरी होने पर मास्क लगाकर ही घर से निकले तथा बेवजह घूमते हुए पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ! स्थानीय प्रशासन ने पूरे लॉकडाउन के दौरान लोगों को घर पर ही रहने की सलाह दी है !

Categorized in: