महफूज हैदर लखनपुर- इन दिनों कोरोनावायरस रोकथाम के नजरिए से शासन प्रशासन द्वारा लगाए गए लॉकडाउन नियमों के कारण लोगों एवं वाहनों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम होने के वजह से बिलासपुर अम्बिकापुर निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग के सम्बंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों ने कार्य में दिलचस्पी लेते हुए सड़क निर्माण कार्य को गति दे दिया है जिससे नगर लखनपुर- के बस स्टेंड के बीच गुजरने वाली सड़क की खुदाई करने उपरांत ढलाई कार्य में तेजी लाया गया है भीड़भाड़ वाले बस स्टेंड में इन दिनों लोगों की आवाजाही कम देखी जा रही है जिससे लोगों को किसी तरह का गिला शिकवा नहीं हो रहा है। रिहायशी क्षेत्र वाले सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद पड़े हुए हैं। नगर वासियों ने सम्भावना व्यक्त की है लाक डाउन के दरमियान बसाहट वाले नगर क्षेत्र के सड़क कार्य को मुकम्मल कर दिया जायेगा और यह जनहित में बेहतर होगा बीजली पोल सिफ्टिग के साथ नल कनेक्शन सुधार पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

Categorized in: