बिलासपुर—सिरगिट्टी पुलिस ने लूट और मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा- 394, 34 के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया है। लूटपाट और मारपीट की घटना में उपयोग किए गए मोटर सायकल, बेल्ट, प्लास्टिक का लाईटर पिस्टल आरोपियों से बरामद किया गया है। इसके अलावा आरोपियों से मोबाईल और नगदी भी जब्त हुआ है।

पकड़े गए आरोपियों का नाम,पता ठिकाना
1) अमन श्रीवास पिता संजय श्रीवास निवासी नयापारा थाना सिरगिट्टी बिलासपुर।
2) प्रकाश उर्फ रवि यादव पिता गंगाराम यादव निवासी नयापारा थाना सिरगिट्टी
3)अमन सिंह उर्फ कैलाश ठाकुर पिता रूपसिंह ठाकुरनिवासी नयापारा सिरगिट्टी।

सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार गोविन्द नगर सिरगिट्टी निवासी सूर्यकांत मलिक ने 31 जनवरी 2023 को लूटपाट और मारपीट का रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि 27 जनवरी 2023 की शाम करीब 6.30 बजे गोविन्द नगर पानी टंकी के आगे मोटरसायकल सवार तीन अज्ञात लड़के रास्ता रोका और पिस्टल निकालकर पेट से लगा दिया। इसके बाद मारपीट कर मोबाईल और नगदी रूपये निकाल कर फरार हो गए।
रिपोर्ट दर्ज के बाद टीम गठन कर आरोपियों की पता साजी की गयी। संदेहियों की गतिविधियों पर नजर रखा गया। इसी दौरान गोविन्द नगर स्थित सुनसान जगह पर तीन व्यक्ति मोटर सायकल से घूमते देखे गए। पुलिस को देखते ही तीनों को पीछा कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर संदेही अमन श्रीवास ने बताया कि प्रकाश यादव और अमन सिंह के साथ मिलकर 27 जनवरी को घटना को अंजाम दिया है। तीनों ने पीड़ित से मोबाईल और नगदी लूट का जुर्म कबूल किया। आरोपियों को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Categorized in: