रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही से एनीकट का गेट नहीं खुलने से एक बार फिर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नगर के वार्ड क्रमांक 13,14, ल15 में पानी घुसने का खतरा मंडराने लगा है 10 जून के पूर्व जहां एनीकट का गेट खोल देना चाहिए था वही आज तक एनीकट का गेट का गेट नहीं खोला जा सका है जिससे वार्ड क्रमांक 13,14,15 के लोग चिंतित है एवं संसाधन विभाग के अकर्मण्य का विरोध में आक्रोश भी है।
गौरतलब है कि मां महामाया मंदिर के समीप करीब 9 करोड़ रुपए लागत से एनीकट का निर्माण तो जल संसाधन विभाग के द्वारा कर दिया गया परंतु आज तक ना एनीकट का निर्माण पूरा हुआ नहीं इसका लाभ नगर वासियों को मिल सका वही अब विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से नगर वासियों के लिए परेशानी खड़ा कर रहा है जल संसाधन विभाग के द्वारा ना समय पर एनीकट का गेट बंद किया जाता है नहीं इसे खोला जाता है जिससे नगर वासियों के लिए परेशानी खड़ी होती है जिस प्रकार से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है वहीं एनीकट का गेट नहीं खुला है इससे नगर के वार्ड क्रमांक 13,14,15 में कभी भी पानी घुस सकता है कन्हर नदी उफान पर है।

जब कलेक्टर को आना पड़ा था एनीकट का गेट खुलवाने …….. एनीकट का गेट खुलवाने एवं बंद करने में जल संसाधन विभाग के अधिकारी कितने लापरवाह है इसे इस बात से समझा जा सकता है कि 2 वर्ष पूर्व जब लोक आस्था के महापर्व छठ में भी विभाग के अधिकारियों ने गेट नहीं खुलवाया तो तत्कालीन कलेक्टर संजीव कुमार झा को रामानुजगंज एनीकट का गेट खुलवाने आना पड़ा था।

एक गेट 2 वर्ष से नहीं खुला है जिससे एनीकट के बराबर भर गया है रेत…… 2 वर्ष पूर्व जब कलेक्टर आए थे तो एनीकट का सभी गेट नहीं खुलवा पाए थे एनीकट का एक गेट 2 वर्ष से नहीं खुला है जिस कारण एनीकट के बराबर एक और रेत भर गया है जिससे एनीकट का स्टोरेज भी प्रभावित हुआ है एनीकट का स्टोरेज भी कम हो गया है।

नगर की 20 हजार की आबादी प्रभावित होती है एनीकट से…….. नगर की करीब 20,000 की आबादी एनीकट से प्रभावित होती है क्योंकि नगर की जल प्रदाय व्यवस्था पूर्णता कनहर नदी पर आश्रित है ऐसे में एनीकट के गेट का समय पर खुलने एवं बंद नही होने से एनीकट का स्टोरेज प्रभावित होता है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से 9 करोड़ की एनीकट का कभी भी लाभ नगर वासियों को नहीं मिल सका है।

जल संसाधन विभाग के बड़ा भ्रष्टाचार का नमूना है कन्हर एनिकट……. जल संसाधन विभाग के द्वारा जब एनीकट का निर्माण किया जा रहा था तब इसकी लागत 5 करोड़ के करीब थी वहीं जब इसकी ऊंचाई घटा दी गई उसके बाद लागत 4 करोड के करीब होना चाहिए था परंतु यह लागत बढ़कर 9 करोड़ के करीब हो गया वही सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि आज तक एनीकट का निर्माण पूर्ण नहीं हो सका।

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि एनीकट का गेट समय पर न खुलता है न बंद होता है जिसका खामियाजा पूरे शहर वासियों को उठाना पड़ता है जल संसाधन विभाग को एनीकट की खामियों को दूर करने की पहल करते हुए समय पर एनीकट खोलना एवं बंद करना चाहिए श्री अग्रवाल ने एनीकट के सभी गेटों को खोले जाने की मांग की है जिससे कि एनीकट की जल स्टोरेज छमता बनी रहे तथा लगातार मूसलाधार बारिश होने की स्थिति में नगर के वार्ड क्रमांक 13, 14, 15 में पानी घुसने का खतरा भी ना रहे।

Categorized in: