रायपुर। सरिया खरीदी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले पुजारी सेल्स के प्रोपराईटर संजय जैन को धरसींवा थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लाखों का सरिया खरीदकर उसका भुगतान नहीं किया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसकेए ईस्पात प्रा लिमि के एचआर हेड पवन तिवारी ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी कंपनी से दमोह मध्यप्रदेश स्थित कंपनी पुजारी सेल्स ने पहले भी कई बार सरिया खरीदा है। 11 जुलाई 2022 को मेसर्स पुजारी सेल्स के प्रोपराईटर संजय जैन ने 25 टन 310 किग्रा टी.एम.टी. सरिया ख़रीदा जिसकी कीमती लगभग 16,17,645/- रूपये थी। पहले भी 2,39,523/- रूपये का सरिया ख़रीदा गया था, लेकिन उसका भुगतान नही किया गया था। प्रार्थी की कंपनी द्वारा बार-बार बोले जाने पर संजय जैन ने भुगतान के लिए कॉर्पोरेशन बैंक दमोह के 2 चेक दिये थे, लेकिन उन चेक को भुगतान के लिए बैंक पर लगाने पर दोनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद कंपनी ने पुनः संजय जैन से संपर्क कर भुगतान करने कहा, लेकिन उसके द्वारा उक्त क्रय किये गये टी.एम.टी. सरिया का भुगतान नही किया गया। आरोपी ने प्रार्थी की कंपनी के साथ अमानत में खयातन कर ठगी की। जिस पर आरोपी संजय जैन के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 151/23 धारा 420, 409 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में थाना धरसींवा पुलिस की टीम ने घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण में मेसर्स पुजारी सेल्स के प्रोपराईटर आरोपी संजय जैन को दमोह मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कार्यवाही की है।

गिरफ्तार आरोपी
सजंय जैन पिता खुशालचंद जैन उम्र 43 साल निवासी मां गंज वार्ड क्र 02 स्टेशन रोड दमोह थाना सिटी कोतवाली जिला दमोह मध्यप्रदेश।

Categorized in: