राजेन्द्र ठाकुर( राजू )बलरामपुर-बलरामपुर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न सेशन साइट का किया निरीक्षण, दिनभर लेते रहे व्यवस्थाओं का जायजा
वैक्सीनेशन महाभियान में एक ओर जहां पूरा प्रशासनिक अमला जुटा रहा, वहीं कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर टीम का उत्साहवर्धन किया तथा लोगों से बात कर उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। विकासखंड बलरामपुर के जाबर उपस्वास्थ्य केंद्र में दोपहर 2 बजे पहुंचे कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने पाया कि वहां 180 लोगों के लक्ष्य के विपरीत 153 लोगों को टीका लग चुका था और कई लोग कतार में खड़े थे। टीम के बेहतर कार्य के लिए कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि जिन सेशन साईट में लक्ष्य पूरा हो चुका है उन्हें ऐसे सेशन साइट में भेजा जाए जहां लोगों की लंबी कतार है। इसके पश्चात कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने पचावल, महराजगंज तथा शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में बने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया।

Categorized in: