राजेन्द्र ठाकुर (राजू )बलरामपुर बलरामपुर जिले की बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध तरीके से लकड़ी तस्कर को पुलिस ने धर दबोचा है प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना प्रभारी चंदन सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि लामोरी जंगल में अवैध लकड़ी तस्कर जंगल से लकड़ी को काटकर पिकअप वाहन मे लोड कर रहे हैं सूचना पाते ही तत्काल थाना प्रभारी अपने दलबल समेत लामोरी जंगल पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आरोपी विशाल कुमार राहुल कुमार विजय कुमार विशेष कुमार एवं गिरजा शंकर को इमारती लकड़ी काटकर पिकअप वाहन में लोड करते धर दबोचा वही इस मामले में अपराध पंजीबद करते हुए विवेचना में लिया गया है

Categorized in: