दतिमा मोड़(अनूप जायसवाल)- ग्राम अधिनापुर निवासी भैयालाल बखला ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दो माह पूर्व पंद्रहवां वित्त मद से पंचायत भवन के सामने रोड़ किनारे रौशनी हेतु 4 नग स्ट्रीट लाईट लगवाया था जिसे 23 जुलाई के रात्रि में अज्ञात चोर चोरी करे ले गए, मामले की सूचना पर थाना भटगांव में धारा 379 भादसं के तहत मामला पंजीबद्व किया गया।
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर के निर्देशन में एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में थाना भटगांव की पुलिस आरोपी की पतासाजी में लगी थी इसी बीच सूत्र से जानकारी मिला कि सलका निवासी कुर्बान खान उर्फ पण्डा एवं वाहिद खान उर्फ लल्ला स्ट्रीट लाइट बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है सूचना पर पुलिस ने त्वरित दबिश देकर दोनों को पकड़ा। पूछताछ पर दोनों ने स्ट्रीट लाईट चोरी करना स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर 4 नग स्ट्रीट लाईट कीमत 32 हजार रूपये का बरामद कर दोनों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भटगांव शरद चन्द्रा, एएसआई विरेन्द्र यादव, प्रधान आरक्षक रजनीश त्रिपाठी, आरक्षक मनोज जायसवाल, भोलाशंकर राजवाड़े व प्रहलाद पैंकरा सक्रिय रहे।

Categorized in: