अम्बिकेश गुप्ता / कुसमी। जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम पंचायत केदली में रोजगार सहायक द्वारा फर्जी हस्ताक्षर व मनमानी पूर्वक कार्य के जाने का शिकायत लेकर सरपंच उपसरपंच व पंचों ने बर्खास्त किए जाने का मांग जनपद पंचायत सीईओ कुसमी से किया हैं. साथ ही इसकी प्रतिलिपि कुसमी थाना, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा कुसमी एसडीएम को दी हैं। दिये गए ज्ञापन में सरपंच उप सरपंच व पंचों के जन प्रतिनिधि मंडल ने बताया है कि ग्राम पंचायत के रोजगार गारंटी के तहत किए जाने वाले कार्यों के बारे में रोजगार सहायक द्वारा सरपंच उपसरपंच पंच तथा ग्रामीणों से आम राय नहीं लिया जाता है कार्यों की जानकारी नहीं दी जाती है. पूछने पर मेरा काम है मैं जानूँगा कह कर बोला जाता है सरपंच उपसरपंच को पूछने का हक नहीं है कहा जाता है। परिवार रोजगार कार्ड जॉब कार्ड में फर्जी हस्ताक्षर कर रोजगार सहायक के द्वारा रोजगार गारंटी के कार्य में धांधली किया जा रहा है. गांव के लंगडु पिता रामनाथ, उमेश पिता जागेश्वर, शिव भूषण पिता सत्यनारायण के जॉब कार्ड में रोजगार सहायक द्वारा वर्तमान सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर किया गया हैं. तथा किसी भी प्रकार की जानकारी सरपंच व उपसरपंच को नहीं दी गई. जबकि फर्जी हस्ताक्षर करना घोर अपराध हैं. ग्राम केदली के थान पारा / ऊपर पारा में गेबियन का कार्य किया जा रहा हैं. जिस गेवियन कार्य में करीब 1 सप्ताह कार्य किया गया हैं तथा बरसात आ चुका है जिसमें बरसाती पानी आने से मिट्टी भर गया है जिस कार्य को बरसात के पहले किया जाना था. उसे बरसात के आ जाने पर किए जाने से ध्वस्त होना निश्चित है. एवं शासकीय पैसे का दुरुपयोग है उक्त स्थान पर गेबियन का कार्य बरसात बीतने के बाद किया जाए. गेबियन के कार्य में लगने वाले सामग्री बिना सूचना के मनमानी पूर्वक रोजगार सहायक के द्वारा इंजीनियर प्रतीक तिवारी से मिलीभगत करके ग्राम केदली में भेजा गया हैं. इस तरह से लगातार कई कार्यों को बिना जानकारी के मनमानी कार्य करना व सरपंच, उपसरपंच व पंचों को गुमराह करना घोर लापरवाही है। पिछले योजना में रोजगार गारंटी के तहत किए गए मजदूरी का भुगतान कई मजदूरो को नहीं मिल पाया है रोजगार सहायक से पूछे जाने पर टालमटोल जवाब दिया जाता हैं. उक्त मामले में ग्राम पंचायत केदली के सरपंच, उपसरपंच व पंचों ने तत्काल रोजगार सहायक सहित इंजीनियर पर कार्यवाही कर ग्राम पंचायत से हटाने की मांग हैं।


इस मामले में जनपद पंचायत सीईओ कुसमी विनोद जायसवाल ने जनपद के कर्मचारी को तलब कर रोजगार सहायक सुराजनाथ राम व तकनीकी सहायक प्रतीक तिवारी को नोटिस जारी करने तथा प्रभारी पंचायत निरीक्षक महेश बुनकर को जांच करने के लिए निर्देश दिया।

वहीं जनपद पंचायत अध्यक्ष हुमंत सिंह ने कहा जांच कराकर तत्काल कार्रवाई की जाएगी मामले में कुसमी सीईओ से बात करता हूं।

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा ग्राम पंचायतों से रोजगार सहायक के द्वारा फर्जी हस्ताक्षर करने तथा फर्जी तरीके से मस्टररोल भरने की शिकायत आते रहती है इस मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Categorized in: