गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही द्वारा आगामी 21 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेला शासकीय आईटीआई परिसर गौरेला में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। मेले में 5 निजी नियोजकों द्वारा 280 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें स्टोर इंचार्ज, सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, टेली कॉलर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, पेंटर, प्लंबर, वेल्डर, राजमिस्त्री, हेल्पर, स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन, फील्ड ऑफिसर, एग्रीकल्चर ऑफिसर, रिलेशनशिप मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर आदि के पद शामिल है।
रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार वेब पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध पदों एवं शैक्षणिक योग्यता की जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र तथा अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर साक्षात्कार में शामिल होना होगा। 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी सहित रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से  तीरथराम मरकाम मो. 9754094200,  निर्मल कांछी मो. 9926354144 एवं  सूरज शर्मा मो. 8962989216 से संपर्क किया जा सकता है।

Categorized in: