रायपुर-02 नवम्बर,2020
दीपावली एवं छठ पूजा में भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन के द्वारा एक फेरे के लिए हैदराबाद एवं रक्सौल के बीच 07009/ 07010 हैदराबाद –दरभंगा – हैदराबाद पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा हैदराबाद से 11 नवम्बर को एवं दरभंगा से 15 नवम्बर को इस गाड़ी का परिचालन होगा।
इस गाड़ी में 02 एसी थ्री, 01 एसी टू टायर, 01 एसी फास्ट कम एसी टू टायर, 13 स्लीपर, 02 सामान्य एवं 02 एसएलआर सहित कुल 21 कोच रहेंगे । इस गाड़ी में कनफर्म टिकट यात्रियो को ही यात्रा करने की अनुमति दी जायेगी ।

Categorized in: