बिलासपुर – रेप पीड़िता पर दबाव बनाने वाले भाजपा नेता को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है। भाजपा पार्षद पर बिलासपुर के चर्चित रेप मामले में गंभीर आरोप लग रहा था।

जिसके बाद पार्टी ने बिलासपुर जिले के रतनपुर में रेप पीड़िता पर दबाव बनाने और उसकी मां की गिरफ्तारी के मामले में भहाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री हकीम मोहम्मद को पार्टी ने निलंबित कर दिया है।

इस मामले के तूल पकड़ने और आंदोलन के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव रविवार की रात पीड़ित के घर पहुंचे थे।

 

उन्होंने पीड़िता से बात कर उसकी आपबीती सुनी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया । पीड़िता के मां पर भाजपा पार्षद के रिश्तेदार ने मामला दर्ज कराया है, इसलिए भाजपा पार्षद पर भाजपा पार्टी से निलंबित किया है।

साथ ही सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर प्राथमिक सदस्यता और निष्कासन की कार्यवाही जायेगी।

Categorized in: