राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में 24 सितम्बर 2021 को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन प्राचार्य एन. के. देवांगन की अध्यक्षता में गूगल मीट के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उमेष कुमार पाण्डेय ने राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवतरण पर प्रकाष डालते हुए समय-समय पर महापुरूषों के कथनों की सार्थकता को उजागर किया। मलाला युसुफजई के समाज मंे योगदान को बताते हुए स्वयं सेवकों को उसकी तरह कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना जीवन की प्रयोगषाला है, जिसे उन्होंने अपने उद्बोधन द्वारा पूर्णतः सार्थक किया। अतिथि वक्ता के रूप में महली भगत शासकीय़ महाविद्यालय कुसमी के हिन्दी विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री डी. पी. साहू का व्याख्यान आयोजित किया गया। श्री डी. पी. साहू ने राष्ट्रीय सेवा योजना के मूलभूत सिद्धांतों, आदर्षों तथा 24 सितम्बर के महत्व को उजागर करते हुए छात्रों को उद्बोधन दिया। समय-समय पर राष्ट्रीय सेवा योजना के आदर्ष वाक्यों का परिस्थिति अनुसार परिवर्तन के महत्व को उजागर किया। उन्होंने स्वयं सेवकों से लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए उनकी आवष्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर जोर देते हुए कहा कि वे निःस्वार्थ भाव से स्वप्रेरित होकर इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए अपने व्यक्तित्व का विकास करते रहें। इसी तारतम्य में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एन. के. देवांगन ने भारत शासन, छत्तीसगढ़ शासन तथा विष्वविद्यालय द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों मंे स्वयं सेवकों को भाग लेने हेतु प्रेरित किया एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले स्वयं सेवकों को बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में स्वयं सेवकों द्वारा लक्ष्यगीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर एवं शासकीय महाविद्यालय कुसमी के स्वयं सेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री नन्द किशोर सिंह ने किया। कार्यक्रम में शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर एवं कुसमी महाविद्यालय के महेन्द्र रजक, आषिष, स्वच्छ, अर्पणा, हेमंत सिंह, पार्वती सिंह जगरनाथ रवि, आरती, टिकेष, शत्रुधन, धीरज सिंह, रीतु, अनुभा सहित बहुत से स्वयं सेवको ने भाग लिया।

Categorized in: