मनेंद्रगढ़ । राष्ट्रीय खेल दिवस पर शिक्षा विभाग द्वारा संचालित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में खेल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जन जागृति मंच के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर एथलेटिक्स ,जूडो कराटे ,शतरंज एवं महिला सशक्तिकरण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को एक मंच पर आमंत्रित किया गया। प्राचार्य सत्येंद्र सिंह , पीटीआई सुमित जयसवाल के निर्देशन में संपन्न सम्मान समारोह में विशेष आमंत्रित अतिथियों में कोल माइंस ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीएम तिवारी , रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी श्रीमती सुनीता मिंज, सहायक उप निरीक्षक नैना सिंह, साहित्यकार वीरेंद्र श्रीवास्तव , पूर्व खिलाड़ी बंसी लाल यादव, माइकल बड़ा, नंदलाल सिंह ,शिव नारायण सिंह स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक, उपस्थित थे ।क्षेत्र में विभिन्न खेलों में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ियों का परिचय जन जागृति मंच के संयोजक संतोष कुमार जैन, एवं आमंत्रित अतिथियों का स्वागत विद्यालय के परीक्षा प्रभारी टी विजय गोपाल राव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी सतीश उपाध्याय ने किया ने किया। अपने उद्बोधन में श्रीमती सुनीता मिंज , एवं कोल माइंस ऑफिसर एसोसिएशन के सीएम तिवारी ने उपस्थित छात्राओं को खेल के क्षेत्र में निरंतर अभ्यास करने एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सम्मान समारोह में बैकुंठपुर कोरिया से प्रकाशित दैनिक सम्यक क्रांति के संपादक एस के रूप , 14 वर्ष वर्ग के शतरंज खिलाड़ी आर्यदीप खनूजा, राज्य स्तरीय जूडो कराटे प्रतियोगिता हेतु चयनित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिक्षा विभाग की 7 छात्राओं एवं शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए रानी गुप्ता एवं अन्य को स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रभारी श्रीमती सुनीता मिंज,
ने सम्मानित किया। खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए मीडिया प्रभाग से वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय चतुर्वेदी , अरुण श्रीवास्तव, मनीराम सोनी, विनय पांडे, संपादक एस के रूप बैकुंठपुर उपस्थित थे ।आमंत्रित अतिथियों का आभार, संतोष कुमार जैन गोपाल राव , तथा कार्यक्रम का संचालन सतीश उपाध्याय ने किया। सम्मान समारोह को सफल बनाने में अनुशासन समिति के अशोक साहू ,पीटीआई सुमित कुमार जयसवाल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Categorized in: