राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर जिले में संचालित 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन करने वाली संस्था जय अम्बे एमरजेंसी सर्विसेज के स्टेट आपरेशन मैनेजर नितिन बाजपेई की अगुवाई में जिले की एम्बुलेंसों का औचक निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने एम्बुलेंस की साफ-सफाई, मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता और उनकी गुणवत्ता की जांच की। एम्बुलेंस में उपलब्ध दवाओं और उनके रखरखाव की जानकारी ली गई।
अधिकारियों द्वारा एम्बुलेंस कर्मियों को मरीजों के साथ आत्मीय व्यवहार रखते हुए प्राथमिक उपचार देते हुए अस्पताल ले जाने की समझाइश दी गई।
ज्ञात हो कि संस्था द्वारा समय समय पर एम्बुलेंस का निरीक्षण और पैरामेडिकल स्टॉफ की दक्षता का निरीक्षण किया जाता रहा है जिससे आम जनमानस त्वरित और गुणवत्तापूर्ण आपातकालीन परिवहन सेवा उपलब्ध होती रहे।

Categorized in: