रायपुर :- 29 सितम्बर 2020

     भारतीय रेलवे में स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 16 सितम्बर से 30 सितम्बर 2020 तक आयोजित इस स्वच्छता-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । 

    आज दिनांक 29 सितम्बर 2020 को स्वच्छ प्रतियोगिता  थीम पर रायपुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों , कार्यालयों ,वर्कशॉप में जीरो वेस्ट कचरा, दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग ना करे और सॉलिड व़ेस्ट मैनेजमेंट  पर  अभियान के तहत एक प्रतियोगिता हेतु अभियान चलाया गया ।

    स्वच्छ प्रतियोगिता  थीम पर रायपुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों , कार्यालयों ,वर्कशॉप में जीरो वेस्ट कचरा मुक्त परिसर अभियान चलाया गया ।  लोगो को जागरूक किया गया कि अपने दैनिक जीवन मे यथा संभव प्लास्टिक का उपयोग ना करे ।  

कार्यालयों,ऑफिसों,वर्कशॉपो के कर्मचारियों से कोविड -19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए उसके बचाव, सैनिटाइजेशन का कार्य किस तरह किया जाये और अपने आप को सुरक्षित रखा जाये । इसके साथ ही यह भी अपील किया कि कोविड -19 महामारी से जो कार्य चलाये जा रहे हैं, इससे बेहतर सैनिटाइजेशन कार्य हेतु विचार या परामर्श माँगे,जिससे और भी बेहतर से बेहतर कार्य किया जा सके ।

Categorized in: