रायपुर – आज राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन के चतुर्थ तल पर निगम सामान्य सभा सभागार में स्तिथ रायपुर निवासी भारतीय वायुसेना के टेस्टिंग पायलट स्क्वाडन लीडर शहीद अरुण केशव सप्रे को उनके तेल चित्र के समक्ष उनकी 49 वीं पुण्यतिथि पर रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग ने ससम्मान नमन करने आयोजन रखा। इस संक्षिप्त एवं गरिमापूर्ण आयोजन में पहुँचकर राजधानी शहर के प्रथम नागरिक महापौर श्री एजाज ढेबर ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे को सादर नमन करते हुए आदरांजलि अर्पित की। महापौर ने शहीद अरुण केशव सप्रे को रायपुर का गौरव निरुपित करते हुए कहा कि उनकी शहादत को सदैव ससम्मान स्मरण किया जाता रहेगा. इस अवसर पर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी, जोन 9 अध्यक्ष श्री प्रमोद मिश्रा सहित शहीद अरुण केशव सप्रे के परिवारजनों श्रीमती अनुराधा, अरुणाभ, शिरीष सप्रे सहित नगर के गणमान्यजनों ने 1971 के भारत और पाकिस्तान के मध्य हुए युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना की युद्ध सम्बंधित तैयारियों के मध्य मारुत नामक वायुसेना के युद्धक विमान की टेस्टिंग करते हुए देश सेवा करते हुए दिनांक 21 नवम्बर 1971 को वीरगति को प्राप्त होने वाले रायपुर निवासी शहीद अरुण केशव सप्रे को उनकी 49 वीं पुण्यतिथि पर नमन करते हुए नगर निगम सामान्य सभा सभागार में उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Categorized in: