रायपुर -राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक महापौर श्री एजाज ढेबर आज संध्या राजधानी के रायपुरा में खारुन नदी के तट पर महादेवघाट में छठ महापर्व के पावन अवसर पर पूजन में सम्मिलित हुए एवं अस्ता चल सूर्य देव को अर्ध्य देकर छठी मईया की आराधना और पूजन में शामिल होकर सभी नागरिकों विशेषकर उत्तर भारतीयों को सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक सूर्यनारायण देव की विशेष आराधना के छठ महापर्व के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दी एवं छठी मईया से सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने प्रार्थना की. महापौर श्री ढेबर ने समस्त नागरिकों से नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहने कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्ण व्यवहारिक पालन दैनिक जीवन में करने का अनुरोध किया. इस अवसर पर नगर निगम के जोन 9 के जोन अध्यक्ष श्री प्रमोद मिश्रा, पार्षद एवं रायपुर जिला योजना समिति के सदस्य श्री विरेन्द्र देवांगन सहित उत्तर भारतीय संघ छठ महापर्व आयोजन समिति के पदाधिकारीगण, गणमान्य नागरिक, श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में छठी मईया के पूजन के अवसर पर महादेवघाट पर उपस्थित थे.

Categorized in: