लखनपुर(दिनेश बारी)- बीते 30 मई के दरमियानी रात लखनपुर स्थानीय अंग्रेजी शराब दुकान में चोरी करने के नियत से घुसे एक नाबालिग युवक को पुलिस ने पकड़ा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुकेश यादव आत्मज शिव नारायण यादव उम्र 17 साल निवासी ग्राम भालू कछार थाना दरिमा ने बीती रात स्थानीय शराब दुकान के ऊपरी हिस्से से अंदर दाखिल होकर चोरी करने की कोशिश करने लगा तभी शराब दुकान में तैनात गार्ड को इस बात की भनक लगते ही उसने गस्त पुलिस को सूचित किया गस्त पुलिस ने तत्काल शराब दुकान पहुंच दुकान के अंदर मे घुसे युवक को रंगे हाथों पकड़ हिरासत में ले लिया बताया जा रहा है कि युवक आदतन बदमाश है तथा कक्षा 12वीं का छात्र है। बरहाल मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर युवक को जेल भेज दिया है।
