अंबिकापुर. : दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरता में बुधवार की सुबह एक युवक की लाश कुएं में मिली। मृतक शराब पीने का आदि था। उसकी इस आदत से परेशान पत्नी ने उसे छोडक़र दूसरी शादी कर ली थी। वह प्रतिदिन शाम को काम कर घर आने के बाद कुएं पर नहाता था। मंगलवार की रात को वह घर से कहीं निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह परिजन ने खोजबीन की तो कुएं के पास उसका पकड़ा मिला। जब मोटर लगाकर कुएं से पानी निकाला तो भीतर उसकी लाश मिली। सूचना पर दरिमा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हरता निवासी शिवबरन राम पिता वृक्ष राम उम्र 35 वर्ष शराब पीने का आदि था। नशेड़ी पति से परेशान होकर उसकी पत्नी ने 5-6 माह पूर्व इसे छोडक़र दूसरी शादी कर ली थी।

तब से वह घर में एक बेटी के साथ रहता था। वह रात में काम से जब घर लौटता था तो हर दिन पास के ही कुएं पर नहाने जाता था।

मंगलवार की रात को भी वह शराब के नशे में काम कर घर आया और रात करीब 8 बजे घरवालों को बिना बताए कहीं चला गया, फिर वह पूरी रात नहीं लौटा। सुबह परिजनों ने जब उसकी खोजबीन शुरु की तो घर से कुछ दूरी पर कुएं के पास उसका कपड़ा मिला।

Categorized in: