सूरजपुर-   छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ रायपुर द्वारा निर्देशित तथा कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री लीना कोसम के मार्गदर्शन में जिला सूरजपुर की टीम राजधानी रायपुर में विगत 28 जनवरी से प्रारंभ एव राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन 30 जनवरी को हुआ जिसमें खेल एंव युवा कल्याण विभाग के मंत्री श्री उमेश पटेल ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह वितरित किए।
     प्रभारी खेल अधिकारी श्री शबाब हूसैन ने बताया कि रायपुर के साइंस काॅलेज परिसर में तीन दिनों तक चले युवा महोत्सव में 38 विधाओं में प्रदेश भर के 2300 प्रतिभागियों ने अपनी कला, और हुनर का प्रदर्षन किया जिसमें सबसे ज्यादा 350 प्रतिभागी सूरजपुर जिले से राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में षामिल हुए। सूरजपुर जिले से प्राप्त स्थान युवा महोत्सव में पारम्पारिक वेशभूषा 15 से 40 में बिन्दिया राजवाड़े प्रथम, बांसुरी वादन में 40 से ऊपर में पुष्पेंद्र कोसरिया प्रथम, हारमोनियम वादन में 15 से 40 में हेमन्त कुमार यादव द्वितीय सुआ नृत्य 15 से 40 में तृतीय, करमा 15 से 40 में तृतीय, कबड्डी महिला 40 से उपर तृतीय, कबड्डी पुरुष 15 से 40 में तृतीय, 40 से उपर खो-खो पुरूष तृतीय, चाॅदनी राजवाडे़ 15 से 40 भौरा में तृतीय, गौरी सिंह 15 से 40 फुगडी में तृतीय, मृदगंम वादन 40 से उपर में अमृत तृतीय, गिटार वादन 15 से 40 शेख आसिफ तृतीय, रहे। कुल 12 पुस्कार प्राप्त किये, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जीतेन्द्र मुदलियार, छ.ग.सिधी अकादमी के संचालक अशोक पंजवानी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव नीलम नामदेव एक्का और संचालक श्रेता श्रीवास्तव सिन्हा भी समापन समारोह में शामिल हुए।
      जिसमे सूरजपुर जिले से अधिकारी एस.डी.एम श्री उतम रजक, नगर पुलिस अधिक्षक श्री जगजीवन प्रसाद भारतेन्दु, श्री पे्रम सिघु मिश्रा, श्री चन्दीका प्रसाद आयाम, श्री संजय उईके, श्री संजय साहू, श्री संजय साहु, श्री विनय कुमार तिवारी, श्री शंकर भुवन गोपाल, श्री रामकुमार कुषवाहा, श्री अषोक कुमार गुर्जर, श्री विजेन्द्र कुमार सिंह, श्री संतदेव सिंह मरकाम, श्री प्रदीप कुमार मराबी, श्री तेजदास, श्री महेन्द्र प्रताप सिंह, श्री रूपचन्द सिरदार, श्री संजय यादव, श्री राम यादव, श्री डिगम्बर प्रसाद, श्रीकांत पाण्डेय, श्री राजलाल प्रजापति, श्री बालेन्द्र साहू, श्री विवेक जायसवाल, कु0 राजेश्वरी, श्री विजय पण्डो, श्री राजकुमार नायक, सुश्री समीरा केरकेटटा, श्रीमती माया घु्रव, श्री गोतम शर्मा, श्री पिकुषर्मा, श्री राजेन्द्र जायसवाल, श्री ईश्वर सिंह, श्री गणेश, का सहयोग रहा।

Categorized in: