मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय इको क्लब बाल मेला में एमसीबी जिले से इको क्लब के जिला समन्वयक सतीश उपाध्याय के निर्देशन में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। रायपुर के अग्रसेन धाम वीआईपी रोड में आयोजित दो दिवसीय इको क्लब बाल मेला में , अपर मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन सुब्रत साहू , एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर उपस्थित रहे। राज्य स्तर पर लगाए गए मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के मॉडल में अमृतधारा के तितली पार्क एवं पर्यावरण प्रभारी सतीश उपाध्याय द्वारा वृक्षों के महत्व पर रचित कविता -” हम कहते हैं इनको पालनहार -” का राज्य स्तर पर प्रदर्शन किया गया, जिसे लोगों ने काफी सराहा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से चयनित इको क्लब की महिमा सिंह ,पूजा सोनकर ,पूर्णिमा जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ जिले की पर्यावरण की विशेषताओं का मॉडल एवं पर्यावरण संरक्षण में की दिशा में किए जा रहे स्कूली कार्यों का प्रदर्शन किया। मनेंद्रगढ़ जिले के द्वारा लगाए गए पर्यावरणीय स्थल का अवलोकन अपर मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन सुब्रत साहू एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया। राज्य स्तर पर सहभागिता के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा पूर्णिमा जयसवाल, पूजा सोनकर महिमा सिंह एवं इको क्लब के जिला कोआर्डिनेटर सतीश उपाध्याय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।विद्यालय से छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्राचार्य सत्येंद्र सिंह एवं वरिष्ठ व्याख्याता टी विजय गोपाल राव ने राज्य स्तर पर पर्यावरण विशिष्ट मॉडल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राज्य स्तर पर प्रस्तुति के लिए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया ।

Categorized in: