रायपुर – राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा रायपुर जिला कलेक्टर को नगर पालिक निगम को गोलबाजार स्थित पूर्व से पट्टे पर आबंटित भूमि को एक रूपये टोकन दर पर आबंटन किये जाने के सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिया गया है. गोलबाजार स्थित भूमि ब्लॉक 92, प्लाट नम्बर 1 रकबा 153305 वर्गफुट भूमि का नगर पालिक निगम रायपुर को एक रूपये प्रति वर्गफुट की टोकन दर पर आबंटन किये जाने की राज्य शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. इससे गोलबाजार के व्यापारियों को मालिकाना हक दिए जाने की दिशा में शीघ्र आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही करने का मार्ग राज्य शासन की लोककल्याणकारी मंशा के अनुरूप  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश एवं प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया के मार्गदर्शन एवं नगर पालिक निगम रायपुर के  महापौर श्री एजाज ढेबर के निरन्तर सकारात्मक प्रयासों के सुफलस्वरूप पूरी तरह से राजधानी शहर में प्रशस्त हो गया है. राज्य शासन द्वारा जनहितकारी आदेश जारी किये जाने पर महापौर श्री एजाज ढेबर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस हेतु नगर निगम रायपुर कीओर से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मन्त्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया को धन्यवाद दिया है.

Categorized in: